मोहन तिवारी के जन्मदिवस पर तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 101 पौधे का रोपण किया

सेक्टर 12 कोर्ट परिसर के आसपास पत्रकार मोहन तिवारी के जन्म दिन पर किया गया पौधा रोपण

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में बीजेपी तिगांव विधानसभा फरीदाबाद विधायक राजेश नागर बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शहर सेक्टर 12 स्थित नजदीक कोर्ट परिसर में मोहन तिवारी के जन्मदिवस के अवसर चल रहे पौधा रोपण एवम हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान आयोजन कार्यक्रम में शिरकत किए।
विधायक राजेश नागर को कार्यक्रम में पहुंचने पर पत्रकार मोहन तिवारी ने गुलदस्ता देकर और हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर सम्मानित करने वाले अतिथियों में मुख्य रूप से बाल युवा नारी जागृति मंच के संस्थापक एवम सामाचार निर्देश के सम्पादक मुकेश भोगल,पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली, बाबा रामकेवल, एडवोकेट राजेश खटाना,साहिल गिरधर आदि सभी ने सम्मानित किया।
विधायक राजेश नागर ने भी पत्रकार मोहन तिवारी के जन्मदिवस के अवसर चल रहे पौधा रोपण एवम हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान आयोजन कार्यक्रम में साल भेट कर सम्मानित किया।
ब्रह्म दत्त एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, अवार्डेड राष्ट्रपति भारत सरकार को कार्यक्रम में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर पहुंचने पर पत्रकार मोहन तिवारी ने गुलदस्ता देकर और हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया।
विधायक राजेश नागर ने मोहन तिवारी के जन्म दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा गौरव अवार्ड सम्मान से सुनीता वर्मा, अरविंद सागर, एडवोकेट शिव कुमार जोशी,सतीश चोपड़ा समाजसेवी आदि दर्जनों भर लोगों को सम्मानित किया।
विधायक राजेश नागर ने मोहन तिवारी के जन्म दिवस पर सेंट्रल थाने के पीछे पौधा रोपण किया। इस मौके पर ब्रह्म दत्त एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, अवार्डेड राष्ट्रपति भारत सरकार, शिव कुमार जोशी, ऐडवोकेट, केशव कामरा एडवोकेट,संतोष नायक समाजसेवी आदि दर्जनों भर लोग मौजूद रहे। मोहन तिवारी पत्रकार ने कहा की वह विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े है जिसमे बाल युवा नारी जागृति मंच, भारतीय प्रवासी परिषद आदि संस्थान के द्वारा पौधा रोपण,पौधा वितरण एवं हरियाणा अवॉर्ड सम्मान समारोह के सहयोग से कार्यक्रम किया गया है। मोहन तिवारी के द्वारा अपने जन्म दिवस पर 101पौधा रोपण,पोधा वितरण एवं अवार्ड सम्मान कार्यक्रम किए जाने पर सभी ने मिल कर बधाई दी है। इस मौके पर दिवाकर मिश्रा, आरके गुप्ता, राजेश सुकवारिया, दीपक त्रिपाठी, सोनू, एडवोकेट सतेंद्र रावत,संजीव कुशवाहा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *