खेलों से तन मन और सामाजिक समरसता का होता है विकास – राजेश नागर

फरीदाबाद। विधायक राजेश नागर ने आज गांव चांदपुर में आयोजित शहीद महिपाल कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को इनाम दिए और आयोजकों की प्रशंसा की।
नागर ने कहा कि खेलों से हमारे तन मन का विकास तो होता ही है वहीं इससे सामाजिक समरसता का भी विकास होता है। हम खेलों के जरिए जहां अपने शरीर को अच्छा बनाने पर ध्यान दे सकते हैं वहीं इनके जरिए हम अपने जीवनयापन का जरिया भी बना सकते हैं। खिलाडिय़ों को आज समाज मान सम्मान की निगाह से देखता है। वहीं हमारे हरियाणा की मनोहर सरकार भी खिलाडिय़ों को पारितोषिक देने में देश में सबसे आगे है।
विधायक नागर ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हमारे यहां विभिन्न पर्वों पर खेलों के आयोजन की परंपरा रही है। हमें यह देखना है कि अनेक खेलों में भारत ने दुनिया को नेतृत्व दिया है वहीं आज फिर से वही स्वर्णयुग भारत में लौट आया है। मोदी मनोहर युग में भारत ने ओलंपिक में अब तक के रिकॉर्ड मैडल जीतकर दुनिया में धाक जमाई है। वहीं हरियाणा सरकार ने हमारे खिलाडिय़ों को सर्वाधिक इनाम देकर उनकी हौंसला अफजाई की है। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का पगड़ी और फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस आयोजन में कबड्डी के अलावा रस्साकसी की प्रतियोगिताएं भी हुईं। इसमें 41 हजार, 21 हजार और 11 हजार के इनाम विजेता टीमों को दिए गए। इस अवसर पर सरपंच सूरजपाल भूरा, अवतार सरपंच, प्रमोद मोहबताबाद सरपंच, रज्जू सरपंच, हरपाल सरपंच, सतीश सरपंच, योगेन्दर सरपंच, ताराचन्द सरपंच, अमित भारद्वाज, सुरेन्द्र बिधूड़ी, अजब चंदीला, प्रवीण तनेजा, रोहताश भाटी, सौरन सिंह भाटी, मामचन्द पंडित, रसूल मोहम्मद, राजेन्द्र महेश्वरी पूर्व सरपंच, सुरेन्द्र महेश्वरी, रघुराज नागर, एडवोकेट विक्रम पूर्व पार्षद, एडवोकेट विरेन्द्र बडगुर्जर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *